पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंडरा लोकल सेल खुलने से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

पिंडरा लोकल सेल खुलने से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | रबोध पंचायत वासियों की एक बैठक रविवार को रबोध पंचायत सचिवालय में हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पिंडरा लोकल सेल खुलने से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। इसे देखते हुए पिंडरा लोकल सेल अविलंब खुलना चाहिए। पिंडरा लोकल सेल के संबंध में आगामी 22 मई को पुनः बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने मंगलवार को होने वाले बैठक में ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप सिंह व संचालन रंजीत सिंह ने किया। मौके पर जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, शत्रुंजय सिंह, संतोष सिंह, सुभाष गिरी, शशि कुमार, सुशांत सिंह, कुलदीप महतो, दीपक सिंह, श्याम सिंह, अजय सिंह, कैलाश महतो, रामू सिंह, मुरारी सिंह, ललिता देवी, अंजनी देवी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...