पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैयत विस्थापितों ने रेलीगढ़ा पीओ को मांग पत्र सौंपा

रैयत विस्थापितों ने रेलीगढ़ा पीओ को मांग पत्र सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी बस्ती व पछाड़ी के रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने गुरूवार को रेलीगढ़ा पीओ को एक हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा है। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि रेलीगढ़ा कोलियरी विस्तार के समय गिद्दी बस्ती एवं पछाड़ी के रैयतों का जमीन अधिग्रहण कर कोलियरी खोला गया है। जिसमें आज भी लोकल सेल चल रहा है और रेलीगढ़ा कांटा में विस्थापितों के नाम पर वर्षों से पैसा लिया जा रहा है। परंतु इसमें गिद्दी बस्ती व पछाड़ी के विस्थापितों को नहीं रखा गया है।

जिसके कारण विस्थापितों में आक्रोश है। रेलीगढ़ा प्रबंधन गिद्दी बस्ती व पछाड़ी के विस्थापितों को रेलीगढ़ा लोकल सेल में भागीदारी देने के लिए 10 दिनों के अंदर सकारात्मक पहल करे नहीं तो रैयत आंदोलन करेंगे। हस्ताक्षर करने वालों में गिद्दी ग पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, परमेश्वर गंझू, संतोष मांझी, पूसन गंझू, शक्ति बेदिया, बेनी महतो, जगतपाल गंझू, चुरामन बेदिया, रामजलाल गंझू, शिबू बेदिया, हीरालाल गंझू, दुबराज गंझू, महादेव महली, राजदीप गंझू, शंकर करमाली, सुगिया देवी, नीलम देवी, सरस्वती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...