गिद्दी | टोंगी पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने बसरिया में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मुखिया संध्या देवी ने बताया कि 14वीं वित्त योजना से वार्ड 1 के लालदेव किस्कू के घर से रामजीत मांझी के घर तक 2.49.999 लाख की लागत से 300 फीट नाली का निर्माण किया जाना है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य लालदेव किस्कू, श्यामलाल मांझी, अजय कुमार किस्कू, मोती मांझी, नरेश किस्कू, दीपक, सोनराम, संजय, रूपू, पार्वती, सीता, मुन्नी आदि मौजूद थे।