पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुंडू विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली

बुंडू विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बुंडू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुंडू के छात्रों ने शनिवार को स्वच्छता रैली निकाली। इसमें डाड़ी बीडीओ प्रमोद कुमार दास व टोंगी पंचायत के मुखिया संध्या देवी मौजूद थे। रैली के माध्यम से छात्रों ने ग्रामीणों को घरों के अगल-बगल साफ-सफाई रखने एवं शौचालय का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बीडीओ ने विद्यालय की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन व शौचालय की जांच की। इस अवसर पर प्राचार्य इंद्रदेव यादव, डाड़ी प्रखंड के सोशल मोबलाइजर कुलेश्वर दास, राकेश कुमार, शिक्षक सतेंद्र राणा, शबाना अफरोज, प्रमीला हेम्ब्रम, सलोनी मिंज, प्रबंधन समिति अध्यक्ष समीर मुर्मू व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...