पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिद्दी में अलग अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल

गिद्दी में अलग अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दी सी वाशरी काॅलोनी स्थित ढलान सड़क पर शुक्रवार की दोपहर करीब 2.40 में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान सुधीर कुमार (औरंगाबाद बिहार) के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद गिद्दी पुलिस के गश्ती दल ने घायल युवक को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। सुधीर कुमार भुरकुंडा स्थित अपने परिचित से मिलकर वापस सारूबेड़ा जा रहा था। इसी दौरा वाशरी काॅलोनी ढलान में बाइक हीरो ग्लैमर जेएच03एस 2754 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरी। उधर बिरसा परियोजना उरीमारी में कार्यरत सीसीएल कर्मी सह रिवर साइड भुरकुंडा निवासी नकुल यादव ड्यूटी जाने के क्रम में सुबह में मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...