गिद्दी | गिद्दी कोयलांचल के गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, डोकाबेड़ा, मिश्राइनमोढ़ा, होसिर, हुआग व चुंबा के मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। गिद्दी जामा मस्जिद में मोलाना मोजाहिद हुसैन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी गई। मौके पर अनवर खान, गणी खान, मो. हजरत, अमरूद्दीन अंसारी, भोला खान, मो.खुर्शीद, इकबाल, कासिम खान, शाबीर, गुड्डू, गुलजार, अलीम, इसरार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।