माक्र्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड ने 13 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुए सभा को संबोधित करते हुए मासस के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह व हजारीबाग जिला मंत्री देवचंद महतो ने कहा कि सरकार का बिजली बिल बढ़ाने व गिद्दी नगर निगम में डाड़ी प्रखंड के छह पंचायत गिद्दी क, ख, ग, रेलीगढ़ा पूर्वी व पश्चिमी तथा डाड़ी को गिद्दी नगर निगम में शामिल करने का लाया गया प्रस्ताव जनविरोधी है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीणों को काफी नुकसान होगा। साथ ही इनपर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और सिंचाई प्रभावित होगी। सरकार अपने फैसले को वापस ले अन्यथा मासस जोरदार आंदोलन खड़ा करेगी। इनके अलावे धनेश्वर तुरी, राजेंद्र गोप, लोदो मुंडा, सईद अंसारी, आरडी मांझी, अमृत राणा, गौत्तम बनर्जी, तुफानी राम, बैजनाथ महतो, मीना देवी आदि ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभा के पश्चात ऐ प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ के नाम 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दर वापस लेने, गिद्दी नगर निगम में डाड़ी प्रखंड के छह पंचायतों को लेने के प्रस्ताव को वापस लेने, गैर-मजुरवा जमीन का रसीद आॅन लाइन निर्गत करने, फसल बीमा राशि 2015-16 तथा 2016-17 का भुगतान करने जैसी मांगें शामिल हैं। सभा की अध्यक्षता डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुंदरलाल बेदिया ने किया। मौके पर कैलाश महतो, उमेश राम, हरि प्रसाद, तुफानी राम, दशरथ करमाली, जगदीश महतो, कार्तिक मांझी, पतिलाल मांझी, वंदना वर्मा, संगीता लकड़ा, सोमरी देवी, मनीष किस्कू, राजकुमार लाल, प्रदीप रवानी, कृष्णदेव महतो, इस्लाम अंसारी, जैनुल अंसारी, रामकिशुन मुर्मू आदि लोग मौजूद थे।
डाड़ी मुख्यालय में प्रदर्शन करते मासस के कार्यकर्ता।