पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिप की बैठक में उठाई चापानल मरम्मत और सड़क निर्माण की मांग

जिप की बैठक में उठाई चापानल मरम्मत और सड़क निर्माण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाड़ी भाग एक के जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने हजारीबाग में हुई जिला परिषद की बैठक में डाड़ी प्रखंड की कई समस्याओं को उठाकर अधिकारियों से इन्हें दूर करने की मांग की है। जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में खराब पड़े चापानल को विभाग या मुखिया के 14वीं वित्त योजना से मरम्मत करने, पैक्स में खरीदे गए धान की राशि का भुगतान कराने, प्रखंड में शिविर लगाकर दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने, होन्हेमोढ़ा के डुमरियाटाड़ स्थित पुलिया की कुछ दूर अधूरी पड़ी सड़क बनाने, सेनेगढ़ा से बेला तक बनी सड़क एक साल में खराब होने की जांच कर इसे बनाने की मांग की। जबकि कुर्रा में बन रही सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग होने, सीसीएल में जा रही रैयतों की जमीन के सत्यापन में लापरवाही बरतने तथा विद्युत व वन विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत की। जिप सदस्य ने बताया कि उठाई गई समस्याओं पर डीडीसी व सीएस ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...