कोल्ड फिल्ड मजदूर यूनियन अरगडा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गिद्दी दुर्गा मंडप स्थित रविंद्र सिंह के आवास में सोमवार को हुई। बैठक में 10वें वेतन समझौता में हुए विसंगतियों पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में मौजूद अतिथि केंद्रीय सचिव सह अरगडा एरिया सचिव रंजीत पांडेय ने कहा कि 10वें वेतन समझौता में कई विसंगतियां हैं।
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में कार्यरत कर्मियों को पहले रविवार की छुट्टी मिलती थी। परंतु अब व्यक्तिगत छुट्टी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रबंधन नेे इसका नाम स्ट्रेगड डे आॅफ रेस्ट रखा है। इसके अलावे प्रबंधन 9.0, 9.4.0 व 9.5.0 में मिलने वाली सुविधाओं पर भी प्रहार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेगड डे आॅफ रेस्ट व अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरी की सुविधा में कटौती करने के विरोध में 25 मई से 2 जून तक सभी क्षेत्र के परियोजनाओं में पीट मीटिंग कर जन जागरण चलाया जाएगा। साथ ही 3जून से 10 जून के अंदर क्षेत्रीय मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रबंधन को मांग पत्र देना, 17 जून से 23 जून तक वर्क टू रूल का अभियान चलाया जाएगा।
कहा कि इस अभियान में सीसीएल के मजदूरों का समर्थन मिला तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके पूर्व अरगडा एरिया के पूर्व जीएम एके झा के कोल इंडिया के चेयरमेन बनने पर बधाई दी गई और आशा जताया कि इनके देखरेख में कोल इंडिया शिखर पर होगा। बैठक की अध्यक्षता श्यामकिशोर शर्मा ने किया। इस अवसर पर करूण सिंह, रविंद्र सिंह, गोपाल भगत, प्रभात कुमार, संतराज पासवान, सनोज कुमार, सुरेंद्र साव, रमेश पांडेय, संजय ओझा, हरदीप सिंह मौजूद थे।
कोल्ड फिल्ड मजदूर यूनियन अरगडा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में मौजूद लोग।