पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये शमां...शमां है प्यार का, किसी के इंतजार का...

ये शमां...शमां है प्यार का, किसी के इंतजार का...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व. डा. युगेश पंचानन व स्व. रमेश कुमार की याद में रविवार की रात गिद्दी सामुदायिक भवन में ओल्ड इज गोल्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसकी गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने स्व. डा. युगेश पंचानन व स्व. रमेश कुमार चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित स्व. रमेश व युगेश के परिजन डा. बसंत पंचानन, डा. संजय, विजय कुमार, बालेश्वर राम, अहल्या देवी, अरविंद कुमार रवि, कुसुम रवि, चूड़ामणी देवी, अस्मिता कौशल, राकेश कुमार, श्वेता कौशल, राजू कुमार आदि उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरूआत लता सोरेन ने पुराने गीत ये समा प्यार का किसी के इंतजार का..., से की। इसके बाद सुलेखा ने सजना है मुझे संजना के लिए...., डा. बसंत पंचानन ने तुम मुझे यू भुला न पाओगे..., दिल का सुना सा तराना ढूंढेगा ..., तान्या ने दिल दीवाना बीन सजना के माने न...., अभी थी दुश्मनी अभी है दोस्ती..., विजय पंचानन ने किसी के मुस्कराहटों पर हो निशार..., डा. संजय ने हमें और जीन की चाहत न होती अगर तुम न होते...., आदि पुराने गीतों को प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान डा. बसंत पंचानन ने कहा कि स्व. रमेश कुमार व डा. युगेश पंचानन के याद में गिद्दी क्षेत्र में रघुपति फाउंडेशन चलाया जाएगा। इस फाउंडेशन के माध्यम गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाई जाएगी। इसके पदेन अध्यक्ष थाना प्रभारी होंगे। कार्यक्रम में उद्घोषक उदय शंकर भट्टाचार्या ने निभाया। इस अवसर पर मुखिया अरूण कुमार सिंह, भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय, राजपुताना संघ गिद्दी जोन के उदय सिंह, सचिव विकास सिंह, मधुसूदन सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार, चंदन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कीर्तन सिंह, शशि भूषण प्रसाद, धनंजय सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

गिद्दी के सामुदायिक भवन में ओल्ड इज गोल्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गिद्दी सामुदाियक भवन में गीत प्रस्तुत करते डा. बसंत पंचानन।

खबरें और भी हैं...