गिद्दी | कनकी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार महतो ने होसिर में पीसीसी पथ ढलाई कार्य का शिलान्यास सोमवार को नारियल फोड़कर किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि 14वीं वित्त योजना से बासुदेव मुंडा के घर से कार्तिक महतो के घर तक 305 फीट पीसीसी पथ 2.49.990 लाख की लागत से बनेगा। इस अवसर पर बासुदेव महतो, श्रीनाथ महतो, किशन महतो, हृदय महतो, राजेश महतो, कार्तिक महतो, धनेश्वर महतो, दिनेश्वर महतो आदि मौजूद थे।