पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुरकुंडा में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

भुरकुंडा में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भुरकुंडा

जवाहरनगर के कजरू तालाब में बुधवार को नहाने के क्रम में डूबने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। जवाहरनगर सामुदायिक भवन निवासी राजा सिंह का 11 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह अपने दोस्तो के साथ कजरू तालाब में नहाने गया था। इसी क्रम में पैर फिसल जाने के कारण तालाब के गहरे पानी में डूब गया। पवन को पानी में डूबता देख दोस्तों ने इसकी खबर परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन कजरू तालाब पहुंचे और पवन को पानी से निकालकर सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भुरकुंडा थाना के सअनि यूके शर्मा दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। इधर पवन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दीवार गिरने से दो घायल

गिद्दी |
रिवर साइड भुरकुंडा के ठाकुर मेडिकल स्थित रेलवे काॅलोनी निवासी राज कुमारी देवी के आंगन की दीवार बुधवार की दोपहर ढाई बजे अचानक गिर गई। जिससे राजकुमारी देवी व पड़ोसी अनिल कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को काॅलोनी वासियों ने गिद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां राजकुमारी का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि अनिल कुमार का पैर टूट जाने के कारण उसे चिकित्सक ने बाहर भेज दिया।

खबरें और भी हैं...