समर कैंप से होता है बच्चों का बौिद्धक और शारीिरक विकास
गिद्दी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अतिथि जेएम काॅलेज के प्राचार्य डा. रामानुज सिंह, डा. अरविंद सिंह व सैनाथ गंझू ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
मौके पर अतिथियों ने कहा कि समर कैंप से बच्चों में बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। साथ ही बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत करती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। डीएवी प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि समर कैंप आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में लेग क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाज देवोजीत दत्ता, बेस्ट बल्लेबाज पियूष, क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाज नमनदीप, पलक कुमारी, बेस्ट बल्लेबाज आशीष मांझी, प्रीति कुमारी, बेस्ट क्षेत्ररक्षक राखी कुमारी, खो-खो में बेस्ट चेजर देवोजीत दत्ता, खुशबू कुमारी, बेस्ट इंटरटेनर जयेस प्रताप सिंह, वंश पांडेय, स्नेहा कुमारी, कबड्डी में बेस्ट रेडर बालिका ट्विंकल यादव, बालक में ऋषभ कुमार, बेस्ट आलराउंडर सुमीत कुमार, म्यूजिक वोकल स्नेहा कुमारी, अदिति कुमारी, मंथन प्रसाद, आविष्कार सुमी किरण, क्ले पेंटिंग में कोमल सिंह, अंतरा, रितिका मजुमदार, मूर्ति (बुद्धा) में कोमल सिंह, रितिका मजुमदार, क्राफ्ट वर्क आॅन बोर्ड में रि मिशा व अनुराधा, प्रियांशु गुप्ता, स्पाॅट पेंटिंग (प्रदूषण) में कोमल सिंह, अंतरा, रितिका मजुमदार, रंगोली अनुराधा, अंकिता, कोमल, निरूपमा, खुशी, कात्यायनी, निशा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। मौके पर नवीन मिश्रा, उमाशंकर प्रसाद, डीके दत्ता, अमित सिन्हा, एके झा, एसआर घोष, जितेंद्र कुमार सिंह, जीके पाणिग्रही, रामजी प्रसाद, वंदना चटर्जी समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
गिद्दी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय समर कैंप का समापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ अतिथि व शिक्षकगण।