गिद्दी जीएल चर्च में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा संपन्न
गिद्दी स्थित जीएल चर्च में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा मंगलवार को देर शाम संपन्न हो गया। एनयूजी चर्च रांची के कंडीदात व अनुज अरविंद टोप्पो ने प्रार्थना सभा चलाया। प्रार्थना सभा में ईश्वर से क्षेत्र के साथ-साथ देश में शांति व सुख समृद्धि की कामना की गई।
मौके पर आसफ लकड़ा, यीशु कुजूर, बिलकन टोप्पो, प्रभु सहाय खलखो, प्रेम प्रकाश खलखो, सुशांत टोप्पो, आशीष टोप्पो, अचल कुजूर, अमन मिंज, हेरमन खलखो, सुशील खलखो, नैना खलखो, विनय कुल्लू, श्वेता कुल्लू, पुपेन खलखो, सुषमा टोप्पो, रूमा टोप्पो, अंजली, सुमन, फिलिस्ता, दुलारी, मियानी, रोजलीन, सुलेखा, अनिता, रेश्मा, नरमी, रचना, सोनी, सुशीन, लेतारेन, दुलारी आदि मौजूद थे।