पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिजिल्स टीकाकरण के लिए शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

मिजिल्स टीकाकरण के लिए शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग चुरचू के तत्वाधान में बुधवार को होसिर इंटर काॅलेज में मिजिल्स रूवेला वेक्सीनेशन (एमआर) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ। कार्यशाला में डा. खालिद, बीपीएम अमरकांत ने मौजूद शिक्षकों से कहा कि आगामी 26 जून से डाड़ी प्रखंड के सभी विद्यालयों में मिजिल्स रूवेला वेक्सीनेशन का टीकाकरण दिया जाना है। टीकाकरण 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने मिजिल्स रूवेला वेक्सीनेशन के बारे में लोगों को जागरूक करने व इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। मिजिल्स रूवेला वेक्सीनेशन टीकाकरण को ले प्रखंड के सभी विद्यालयों में एक-एक नोडल शिक्षक की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के रामेश्वर महतो, बीआरपी अरूण कुमार, सीआरपी सुमीत कुमार, मदन महतो, लाल धन महतो, मनोज कुमार, चुकेंद्र कुमार, मो. शमीम अंसारी, सुधीर प्रसाद, अकरम खुर्शीद, गोपाल राम, देवनारायण राम, रविंद्र सिंह, इंद्रदेव यादव, संजय सिंह, सुरेश प्रसाद, लक्षु पाहन, काजल किरण, संध्या देवी, चंद्रिका देवी, राजेश सिंह, निवेश सिन्हा, शीतल तिग्गा, रेनु कुमारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...