पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीटीओ हजारीबाग ने ओवर लोडिंग वाहनों की जांच की

डीटीओ हजारीबाग ने ओवर लोडिंग वाहनों की जांच की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | हजारीबाग डीटीओ सह डाड़ी प्रखंड प्रभारी प्रभात कुमार ने बुधवार को गिद्दी सी सड़क पर ओवर लोडिंग वाहनों की जांच की। इस दौरान डीटीओ ने वाहनों के टैक्स, फिटनेस, रोड टैक्स, परमिट व लाइसेंस की जांच की। जांच के क्रम में रोके गए वाहनों को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के बगल के मैदान में रोककर ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है। डीटीओ द्वारा वाहनों की जांच किए जाने के बाद वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। डीटीओ प्रभात कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कोयला का उठाव अधिक मात्रा में होता है। क्षेत्र में दुर्घटना की संभावना न के बराबर हो। मौके पर डाड़ी बीडीओ प्रमोद कुमार दास, गिद्दी थाना के अवर निरीक्षक ए खान व गिद्दी थाना के जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...