मुखिया ने चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
गिद्दी | कनकी पंचायत सचिवालय के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। शिलान्यास को कार्य मुखिया प्रमोद कुमार महतो ने नारियल फोड़कर किया। मुखिया ने बताया कि 14वीं वित्त योजना के तहत 2.49 लाख की लागत से पंचायत सचिवालय का चहारदीवारी 221 फीट बनाया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मेहीलाल महतो, हीरा प्रसाद यादव, किशोरी यादव, टेकलाल यादव, धनराज यादव आदि मौजूद थे।