रेलीगढ़ा पीट आॅफिस में चला सफाई अभियान
रेलीगढ़ा प्रबंधन ने सीसीएल में 1-15 मई तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर मंगलवार को पीट आॅफिस व आसपास में साफ-सफाई किया। कोलियरी मैनेजर कैलाश कुमार ने कहा कि कार्य स्थल के साथ-साथ अपने आसपास के घरों में लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की जरूरत हैं सीसीएल प्रबंधन प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर बेहतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर खान अधीक्षक कैलाश कुमार, संजय राय, एसएन तिवारी, सतेश सिन्हा, चंद्रशेखर वर्मा, प्रशांत कुमार पाठक, भरम मांझी, कुलविंद्र सिंह, तुलेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, रूपन देवी, सकला राम मौजूद थे।