मासस के प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय
गिद्दी | माक्र्सवादी समन्वय समिति कनकी इकाई की एक बैठक मंगलवार को कनकी में हुई। बैठक में सरकार द्वारा बिजली बिल बढ़ोतरी करने व हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा डाड़ी प्रखंड के छह पंचायतों को नगर निगम बनाने के फैसले का विरोध किया गया। वहीं दोनों फैसले को रद्द करने की मांग को ले मासस द्वारा आगामी 18 मई को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तुफानी राम व संचालन पतिलाल मरांडी ने किया। मौके पर विनोद यादव, वकील यादव, गणेश भुइयां, राजू राम, मित्रलाल महतो, राजेंद्र महतो, मुंशी गोप, टेकलाल यादव, रामकिशुन गोप, दिनेश महतो, रामकृष्ण दास, रामकुमार यादव, धनेश्वर यादव, अर्जुन राम, गुलाम कादिर, भोला राम, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।