गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गई वैशाखी
गिद्दी गुरुद्वारा में वैशाखी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा बलबीर सिंह ने सुखमनी साहब का पाठ की। वहीं शुक्रवार को निशांत साहब की सेवा की गई। इस दौरान कीर्तन व महिलाओं द्वारा फूल वर्षा की आरती की गई।
इसके बाद अटूट लंगर का आयोजित की गई। इसमें सभी सिख समुदाय के लोगों के साथ अन्य धर्म के लोग भी शामिल हुए। मौके पर अवतार सिंह उर्फ राजू ने बताया कि 13 अप्रैल 1699 को गुरु गोविंद सिंह महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दौरान उन्होंने अपने पंज प्यारे को दीक्षा दी थी। वैशाखी में सिख समुदाय के लोग फसल के पकने की खुशी मनाते हैं। आज खालसा पंथ का 319 साजना दिवस है।
मौके पर अवतार सिंह, हरमेल सिंह, लखबीर सिंह, फकीरा सिंह, मुख्तार सिंह, गुरुदयाल सिंह, बिटटू सिंह, प्रीत सिंह, जसकरण सिंह, आर्यन सिंह, नीलम कौर, गगनदीप कौर, अनिता शर्मा, दुर्गा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे।
आज खालसा पंथ का 319 साजना दिवस है
सजा सुखमनी साहब का दरबार ।