पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासस ने मनाया गुरुदास चटर्जी का शहादत दिवस

मासस ने मनाया गुरुदास चटर्जी का शहादत दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासस डाड़ी प्रखंड ने शनिवार को गिद्दी अस्पताल चैक में निरसा के पूर्व विधायक स्व.गुरुदास चटर्जी का 18वां शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मासस के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने गुरुदास चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात बारी-बारी से अतिथियों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मिथिलेश सिंह ने कहा कि गुरुदास चटर्जी की शहादत बेकार नहीं जाएगी। मासस उनके द्वारा कोयला माफियाओं व कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ छेड़ा गया मुहिम को जारी रखेगी। केंद्र सरकार के कॉमर्शियल माइनिंग के खिलाफ जोरदार आंदोलन कर सरकार के मंसूबे को नाकाम करने पर ही उनकी शहादत सफल होगा। मिथिलेश सिंह के अलावा डाड़ी प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य लखनलाल महतो, जिला सचिव देवचंद महतो, लोदो मुंडा, सईद अंसारी, आरडी मांझी, गौत्तम बनर्जी, बहादुर बेदिया आदि ने भी गुरुदास चटर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व मासस कार्यकर्ता टेहराटाड़ से जुलूस निकाल विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए गिद्दी चैक पहुंच सभा में तब्दील हो गए। साथ ही अतिथियों द्वारा गिद्दी चौक पर स्थित लाल मोहन बेदिया व डा़ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुंदरलाल बेदिया ने की। मौके पर उमेश राम, अमृत राणा, तुफानी राम, पतिलाल मरांडी, विश्वजीत आस, आशा राम बेदिया, राजकुमार लाल, शशिधरन, मो. ऐनाम, श्रीराम, राथो महतो, अजय सिंह, फागू बेदिया, मीना देवी, संगीता लकड़ा, लता देवी, रानी देवी, धनुवा देवी, अगनी देवी, मालती देवी, सोमरी देवी, रामू सिंह, प्रदीप रवानी, कैलाश महतो, कार्तिक मांझी, शंभु कुमार, अरविंद कुमार, देवनारायण गोप, बसंत राम, महेश बेदिया, मित्रलाल महतो, बैजनाथ महतो, चरकु तुरी, ललित महतो सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...