पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीआरसी को बलबल से हटाने के मुद्दे पर उलझे सदस्य

बीआरसी को बलबल से हटाने के मुद्दे पर उलझे सदस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्धौर| प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बीआरसी का मुद्दा छाया रहा। बीआरसी को बलबल से हटाकर प्रखंड मुख्यालय में लाने की मांग कुछ सदस्यों ने बीडीओ से की। बैठक में मौजूद दुआरी के पूर्व मुखिया जवाहर यादव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर थोड़ी देर सदस्य आपस मे उलझे रहे। हालांकि बीडीओ ने मामला शांत कराया। बीडीओ ने बैठक में मौजूद लोगों से 14 अप्रैल को बाबा साहब की जन्म तिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की अपील की। साथ ही पंचायत व प्रखंड स्तर पर पीएम का भाषण लोगों को सुनाने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता चिंतामन दांगी व संचालन बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने किया। मौके पर कई 20 सूत्री सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...