पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम समिति गठन में उपेक्षा का आरोप

ग्राम समिति गठन में उपेक्षा का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्धौर | प्रखंड के बारीसाखी पंचायत के पेक्सा गांव के डगडगवा टोला के ग्रामीणों ने गांव में गठित ग्राम विकास समिति गठन में मुखिया व पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर इसकी शिकायत बीडीओ से की है। टोला के लगभग तीन दर्जन अनुसूचित जाति के लोगों ने समिति गठन में उपेक्षा करने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा है कि समिति गठन की तिथि 10 अप्रैल को निर्धारित की गई। इस दिन मुखिया योगेन्द्र सिंह व पंचायत सचिव बिनोद गुप्ता ने बैठक टाल दिया। अगले दिन 11 अप्रैल को गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को अनदेखी कर समिति का गठन कर लिया गया। मुखिया ने कई गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को अध्यक्ष बनवाया है। जबकि अपने गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को उपेक्षा कर पिछड़ी जाति के लोगों को समिति का अध्यक्ष व अन्य पद दिए गए है। जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...