बीडीओ ने किया स्कूल और आंगनबाड़ी का निरीक्षण
गिद्धौर | बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने सोमवार को बारियातू पंचायत के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे गांगपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भाग संख्या एक व दो में पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाग एक में चार बच्चे व भाग दो में एक भी बच्चे नहीं थे। निरीक्षण में बारियातू आंगनबाड़ी केंद्र में भी मात्र चार बच्चे पाए गए। केंद्र की स्थिति को देख संबंधित तीनों आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर सेविका व सहायिका के चयन मुक्त को लेकर उपायुक्त को लिखा जाएगा।