पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान

कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्धौर | थाना क्षेत्र के गांगपुर में इन दिनों ग्रामीण कुत्तों के आतंक से काफी परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से कुत्तों के झुंड ने लगभग आधा दर्जन से अधिक बकरा-बकरी को नोच-नोच कर मार डाला। गांव के सोमर भुइयां,अशोक दास,निर्मल राणा,जुम्मन मियां, हिरामन भुइयां आदि के खस्सी व बकरी को मार डाला है। कुत्ते बकरियों को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से जख्मी कर जान मार देते हैं। बताया गया कि कुत्तों के झुंड में चार से छह कुत्ते एक साथ विचरण करते हैं। जिससे ग्रामीणों में भी दहशत है।

खबरें और भी हैं...