गिद्धौर | प्रखंड मुख्यालय स्थित बरटा शिव मंदिर परिसर में रविवार को व्यवसायिक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परमेश्वर दांगी ने की व संचालन देवनारायण दांगी ने किया।बैठक में व्यवसायिक संघ को सुचारू व बेहतर तरीके से संचालन करने का निर्णय लिया। संघ के लोगों ने सर्वसम्मति से गिद्धौर मुख्य चौक के पास स्पीड ब्रेकर लगाने,बाजार मुख्य चौक पर लगाने,बाजार में उपस्थित ग्रामीणों को पानी पीने की व्यवस्था करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।बैठक में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष परमेश्वर दांगी,उपाध्यक्ष नरेश दांगी,सचिव देवनारायण दांगी व कोषाध्यक्ष अमरनाथ दांगी को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।