गिद्धौर | प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक किया। बैठक में उपस्थित डीलरों को उज्ज्वला योजना के एसीसी डाटा के तहत लाभुकों को फार्म भर कर नि: शुल्क गैस कनेक्शन देने की बात कही। वैसे लाभुक जिनका डाटा में नाम नहीं है, उन लाभुकों को भूमि पट्टा,पीएम आवास व राशनकार्ड है ,तो उनका फार्म भरने का निर्देश दिया। ताकि उन्हें गैस कनेक्शन दी जा सके। बैठक में उन्होंने महिला मंडल द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली दुकान का सभी कागजात जमा करने का निर्देश दिया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष चिंतामन दांगी,डीलर मो.नेसार मियां,रंजीत सिंह भोगता, दासों उरांव, दामोदर पासवान, रामेश्वर दांगी , राजेश कुमार, महावीर पासवान सहित अन्य डीलर उपस्थित थे।