पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास निर्माण नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

आवास निर्माण नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में प्रखंड व मनरेगा कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में उपस्थित कर्मियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

वैसे लाभुक जो पीएम आवास की राशि लेकर कार्य में लापरवाही बरत रहे है, उन पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बिरसा मुंडा आम बागवानी के लिए एक सप्ताह के अंदर गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ करने से पहले योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही बकरी शेड व मुर्गी शेड में दीवार पर ही बोर्ड का निर्माण करने की बात कही। जीन योजनाओं में किसी कारण जिओ टैगिंग नहीं हो पा रहा है,उस योजना का सूची दो दिनों के अंदर प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जल संचय वाली योजना को शीघ्र ही कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।बैठक में बीपीओ जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता रूपेश कुमार महतो, आशीष कुमार, पंचायत सचिव कमलेश कुमार वर्मा, धीरज रजक, रोहित कुमार, नसीमुद्दीन अंसारी, लखन यादव, रोजगार सेवक गोविंद दांगी, टेकनारायण राम, स्वर्णलता कुमारी, सुनील कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...