पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उमवि पहरा में प्रबंधन समिति की बैठक

उमवि पहरा में प्रबंधन समिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्धौर | प्रखंड के पहरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संजय साहू व संचालन विद्यालय प्रधानाध्यापक कृष्णा दास ने किया। बैठक में बच्चे व शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचना, विद्यालय पोषक क्षेत्र में अनामांकित बच्चों को चिह्नित कर शत प्रतिशत नामांकन करने,विद्यालय में मध्याह्न भोजन बेहतर तरीके से संचालन करने तथा विद्यालय विकास की आय-व्यय आदि की जानकारी दी गई। बैठक में संध्या कुमारी, प्रदीप राम, जीतन प्रजापति, महादेव साव, रीना देवी, मैना देवी, आदित्य पांडेय, संगीता देवी, विद्यालय शिक्षक, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...