गिद्धौर | प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में शुक्रवार को बाल सांसद का गठन किया गया। इसे लेकर बीआरपी की मौजूदगी में विद्यालय में चुनाव कराया गया। इसमें खुशबू कुमारी अधिक मत लाकर प्रधानमंत्री चुनी गई। अध्यक्ष पद पर मनीषा कुमारी चुनी गई। चयनित मंत्रियों को बच्चों ने तालियों से स्वागत किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सचिव अशोक कुमार दांगी, शिक्षक दीपेश्वर यादव, विवेकानंद तिवारी, मिथलेश राणा, पंकज राणा, बैधनाथ दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।