गिद्धौर पुलिस ने रविवार को गिद्धौर थाना कांड संख्या 24/18 के नामजद आरोप संदीप भुइयां को सिमरिया चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग का अपहरण का मामला दर्ज है। मालूम हो कि इस मामले में तीन नामजद आरोपी हैं।
संदीप भुइयां, उसका भाई रंजीत भुइयां और पिता सुरेंद्र भुइयां। संदीप भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि रंजीत भुइयां पूर्व में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। अब इस मामले में इनके पिता सुरेंद्र भुइयां फरार है। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने संदीप की गिरफ्तार के बाद उसकी निशानदेही पर नाबालिग युवती को भी रविवार को रांची के पिस्कामोड़ इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे एक किराए के मकान से बरामद किया। नाबालिग उस मकान में आरोपी रंजीत व संदीप की मां के साथ रह रही थी।
पुलिस नाबालिग को अपने साथ गिद्धौर थाना ले आई। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे मेडिकल जांच के लिए चतरा भेजा गया। पुलिस गिरफ्तार संदीप को भी सोमवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि गिद्धौर थाना क्षेत्र की शोभा देवी ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर गिद्धौर थाना में बीते सात मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बहरहाल अपहरण मामले के उदभेदन में गिद्धौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक जयराम सिंह व नत्थू सिंह ने अहम भूमिका निभाई।