लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीएलओ को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी ने उपस्थित बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शुद्ध एवं पूर्ण मतदाता सूची तैयार करना , 23 मई से 25 जून तक घर-घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया। जबकि 26 जून से 31 जुलाई तक 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथ को नजदीक के बूथ में जोड़ने या नया बूथ बनाने की बात कही। साथ ही 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गहन पूर्ण निरीक्षण करने, जिसमे नए मतदाताओं को जोड़ना व मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की जनकारी दी गई। मौके पर लगभग ढाई दर्जन बीएलओ उपस्थित थे। मयूरहंड | प्रखंड कार्यालय में सोमवार को मतदाता सूची में पुनरीक्षण का एक दिवसीय प्रशिक्षण बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। पुनरीक्षण कार्य 23 मई से 25 जून तक चलाया जायेगा पुनरीक्षण कार्य में मतदाता का नाम जोड़ने, शुद्धि करने व विलोपित करने का कार्य किया जायेगा। प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी खिरोधर मेहता व तरुण कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर ने बीएलओ व पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार चौबे, बीएलओ विकास कुमार सिंह, अजित सिंह, आनंद, रणंजय कुमार, लक्ष्मण पासवान, विजय ठाकुर, प्रेम ठाकुर, नरेश सिंह, हृदयनरायण सिंह, शिवदयाल कुमार, सूरज कुमार सिंह, देव कुमार सिंह समेत कई बीएलओ मौजूद थे।