पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 सूत्री की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन नहीं रुका तो इस्तीफा देंगे सदस्य

20 सूत्री की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन नहीं रुका तो इस्तीफा देंगे सदस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चिंतामण दांगी व संचालन बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने किया।

बैठक की शुरुआत होते ही सदस्यों ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कर्मी के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही इनका वेतन पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। इसमें गोदाम प्रबंधक अभय कुमार, बाल विकास पदाधिकारी नीलम बाला, वन क्षेत्र पदाधिकारी कैलाश सिंह, झारखण्ड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मिथलेश कुमार मेहता, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक चंदन ठाकुर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता केदार नाथ पोद्दार तथा थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार शामिल है।

सदस्यों ने कहा कि अगर इनके वेतन पर रोक नहीं लगाई गई तो ऐसी स्थिति में 20 सूत्री कमेटी इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। इसके बाद प्रखंड में शौचालय निर्माण कार्य का मामला उठाया गया। इसमें कहा गया कि जो लाभुक स्वयं बनाए हैं उनका बिल का भुगतान अबतक नहीं हो पाया है। इस पर बीडीओ ने कहा कि इसकी जांच कर एक सप्ताह के अंदर राशि का भुगतान किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि बारियातु पंचायत में शौचालय निर्माण के लाभुकों को एक रुपये भी नहीं दिए गए है। इसके बाद गिद्धौर के सरपंच टोला में सरकारी चापानल में समरसेबुल डाले जाने का मामला उठाया गया। बीडीओ ने मौके पर उपस्थित पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता को इसकी जांच कर सरकारी चापानल में समरसेबुल डालने वाले व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशील सिंह,सदस्य महादेव दांगी,सुरेश प्रसाद राणा, बीसीओ राजेन्द्र पांडेय,रामसेवक दांगी,एटीएम बसंत रजक,पीएचडी कनीय अभियंता विजय प्रसाद सहित सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...