ग्राम विकास समिति में एक पद की मांग की
गिद्धौर | प्रखंड स्थित बारियातु पंचायत के इचाक गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर ग्राम विकास समिति गठन में एक पद हरिजन जाति को देने की मांग की है। आवेदन में कहा गया कि बीते सोमवार को इचाक गांव में ग्राम विकास समिति का गठन के दौरान सामान्य जाति के लोगो के द्वारा हम हरिजनों को अपमानित किया गया। साथ ही समिति गठन में अध्यक्ष,सचिव तथा कोषाध्यक्ष का कोई भी पद नहीं दिया गया। जबकि गांव में 60% आबादी हरिजन की है।