भारती पटेल 12वीं में और रविकांत 10वीं में अव्वल
गिधौरी/टुण्डरा| सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय टुंडरा की 12वीं की छात्रा भारती पटेल पिता रामकुमार पटेल ने 86% प्रतिशत लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उनके छोटे भाई रविकांत पटेल ने कक्षा 10वीं में 81.1% प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान आया है। शाला प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।