पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपं सीएमओ को हटाने की मांग को लेकर अध्यक्ष समेत पार्षद लामबंद

नपं सीएमओ को हटाने की मांग को लेकर अध्यक्ष समेत पार्षद लामबंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|गिधौरी/टुंड्रा

नगर पंचायत टुंड्रा में इन दिनों सीएमओ के विरोध में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है और हटाने की मांग कर रहे हैं।

नगर पंचायत टुंड्रा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने एक साथ प्रस्ताव पारित कर सीएमओ विजय सिंह क्षत्रीय का स्थानांतरण कर हटाने की मांग कर पहले भी लिखित आवेदन के साथ प्रस्ताव की प्रतिलिपि संलग्न कर 8 मई को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर भेजी थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से सभी में आक्रोश है। कार्रवाई नहीं होने पर सभी ने नपं भवन में ताला लगाने की बात कही है। नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएमओ पर किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं करने और जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों से हमेशा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

कुछ दिनों से ही सीएमओ पर कई तरह के आरोप जनप्रतिनिधियों सहित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा लगाकर सीएमओ को हटाने की मांग की जा रही है। नगर की अध्यक्ष चमेली देवांगन, उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नगर का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। पेंशनधारियों को प्रति माह मिलने वाली राशि जमा नहीं होती है। हितग्राहियों को मिलने वाले पेंशन राशि हर माह जमा करने की बात सीएमओ से कही गई थी फिर भी सीएमओ द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

नगर पंचायत कार्यालय टुंड्रा।

लोगों की बात नहीं सुनते सीएमओ: नपं उपाध्यक्ष

नगर पंचायत उपाध्यक्ष गीता राम पटेल का कहना है कि हम सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को सीएमओ द्वारा अनदेखा किया जाता है। पेंशनधारियों को मिलने वाली राशि जमा नहीं की जाती है जो सीएमओ और कैशियर की लापरवाही को उजागर करता है। नगर के विकास पर ध्यान नहीं देने के कारण पंचायत प्रस्ताव के साथ लिखित आवेदन देकर सीएमओ को यहां से स्थान्तरण कर हटाने की शिकायत संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में की गई।

काम नहीं होगा तो पंचायत में लगाएंगे ताला: देवांगन

अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत टुंड्रा दिनेश देवांगन का कहना है कि नगर की समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। विकास कार्य पूरा रुका हुआ है जिससे नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों में आक्रोश है शिकायत के बाद भी काम नहीं हुआ तो नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों सहित आम लोग मिलकर पंचायत भवन में ताला लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...