अमेरिका में बर्फीला तूफान: 400 उड़ानें रद्द, 3 की मौत
मिनियापोलिस| मध्य अमेरिका में तूफान ने तबाही मचाई है। मिनियापोलिस के सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 400 उड़ानें रद्द हो गईं। साउथ डकोटा का सबसे बड़ा शहर सियोक्स फॉल्स लगातार दूसरे दिन बंद रहा। मिनिसोटा में कई राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। शहर में रविवार तक 20 इंच बर्फ गिरी। मिशिगन में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। लुइसियाना में घर पर पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। इसे मिलाकर कुल 3 लोगों की जान जा चुकी है।