पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मगरा क्षेत्र में सात करोड़ की लागत से होगा सड़कों का कायाकल्प

मगरा क्षेत्र में सात करोड़ की लागत से होगा सड़कों का कायाकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | मगरा क्षेत्र में सात करोड़ की लागत से पंद्रह सड़कों का कायाकल्प होगा। काणूजा सरपंच सुजानसिंह रावत,कलालिया प्रेमलता कंवर,सरपंच झाला की चौकी सरपंच कमला चौहान ने बताया कि जलदाय मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र गोयल की अनुशंषा पर बलाडा से ब्यावर,बूटीवास से रामावास,गिरी से बाबरा,मेघदडा से दीपावास,झाला की चौकी से कलालिया,काणूजा से कालबं कला वाया बलुपुरा,सुमेल से पीलपाया,चांग चौराहा से अमरपुरा एनएच 25 तक,बडी पोल से जगमालपुरा तक,सुमेल से नाहरगढ़,पाटन से बाबरा तक नॉन पेचेबल कार्य व कलालिया से जिला सीमा तक सड़कों का निर्माण कार्य होगा।

सेंदड़ा से मुंदा की मोर तक मिसिंग लिंक के तहत करीब सात करोड़ की लागत से डामरीकरण सड़कों का निर्माण कार्य होगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा रहेगी। काणूजा सरपंच सुजानसिंह रावत,कलालिया प्रेमलता कंवर,सरपंच झाला की चौकी सरपंच कमला चौहान, गणपतसिंह,किशनसिंह धौलिया आदि ने जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...