बहन को बचाने के लिए हाथ पकड़ा, 2 बहनें पानी में गिरी, दोनों की मौत
चित्तौड़गढ़ | बस्सी थाना क्षेत्र के नगरी गांव में शनिवार दोपहर नदी में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। घर पर निर्माण कार्य चलने से पानी की कमी थी। इस कारण ये बहनें छोटे भाई के साथ नहाने व कपड़े धोने नदी चली गई। नगरी निवासी व पुलिस थाना बेगूं में हेड कांस्टेबल गिरधारीलाल रैगर की पुत्रियां कृष्णा(18) व सुड़ी(17) और पुत्र घनश्याम(12) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बेड़च नदी गई थी। इसी दौरान कृष्णा का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए सुड़ी ने हाथ पकड़ा तो दोनों नदी में गिर गई।