रोहट. चेंडा गांव में गुरुवार रात 1.30 बजे के करीब वायद रोड पर स्थित मकान में सो रही वृद्धा प्यारीदेवी के गले से सोने की कंठी चोरी कर चोर ले गए। सूचना मिलने पर जैतपुर चौकी प्रभारी हुकमगिरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार वृद्धा के पुत्र भूराराम ने बताया कि गुरुवार रात को 1.30 बजे के करीब शोर शराबा सुनकर उठकर दौड़ा तो एक अज्ञात आदमी को जाते देखा। भाई के घर पर जाकर पता किया तो माता प्यारीदेवी की डेढ़ तोले की सोने की कंठी गले में पहनी तोड़कर चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।