पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहट पुलिस ने अवैध खनन के साथ बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, एक लाख का जुर्माना वसूला

रोहट पुलिस ने अवैध खनन के साथ बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, एक लाख का जुर्माना वसूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहट| पुलिस थानाधिकारी प्रेमप्रकाश, जैतपुर चौकी प्रभारी हुकमगिरी सहित टीम द्वारा शनिवार रात 1.30 बजे के करीब दिवांदी गांव के निकट बांडी नदी में अवैध खनन कर बजरी से भरा एक डंपर व एक खाली डंपर मौके पर ही अपने कब्जे में ले लिया। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ते के साथ देर रात को मौके पर पहुंचे व दो डंपरों को मौके पर अपने कब्जे में लिया। इनमें एक बजरी से भरा हुआ था, जिसका मालिक जुगताराम पटेल निवासी धवा था। पुलिस के अनुसार दूसरा खाली डम्पर कलाराम पटेल फौजी निवासी धवा का था। अवैध बजरी खनन की सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए डम्पर को अवैध खनन कर बजरी से भरे एक डम्पर व दूसरे खाली डम्पर को मौके पर ही पकड़ा। परंतु पुलिस की भनक लगने पर जेसीबी चालक मौके से जेसीबी सहित भाग निकला। पुलिस द्वारा खनन विभाग को सूचना दी गई, जिस पर खनन विभाग के बाबूलाल गहलोत मौके पर पहुंचे तथा भरे हुए डम्पर से एक लाख से अधिक जुर्माना राशि वसूल की।

खबरें और भी हैं...