पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागौर जिले में डूबने से दो और कोटा में एक बच्चे की मौत

नागौर जिले में डूबने से दो और कोटा में एक बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर जिले में डूबने से दो और कोटा में एक बच्चे की मौत

खींवसर (नागौर)/कोटा | नगौर जिले में खुंडाला की गोदारों की ढाणियां में शनिवार को ट्यूबवैल पर बने पानी के हौद में डूबने से दो मासूमों बच्चों की मौत हो गई। भोजास निवासी किशोर(7) और धोलियाडेर निवासी महेंद्र (8) खेत में खेल रहे थे। उनकी गेंद पानी के हौद में गिरी तो हौद पर लगी जाली पर चढ़ गए। पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

इधर, कोटा में बूंदी रोड स्थित अगमगढ़ गुरुद्वारा स्थित सरोवर में शनिवार दोपहर समय 12 वर्षीय बालक डूब गया। नगर निगम के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। कुन्हाड़ी थाना पुलिस की पड़ताल पर बालक की शिनाख्त हो पाई। जो नयापुरा सब्जीमंडी स्थित माताजी के मंदिर के पास निवासी हेमराज धोबी का बेटा सन्नी उर्फ सौरभ निकला।

खबरें और भी हैं...