पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका: प्लेन में 32 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन में ब्लास्ट; 15 मिनट में पूर्व फाइटर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई, 1 की मौत

अमेरिका: प्लेन में 32 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन में ब्लास्ट; 15 मिनट में पूर्व फाइटर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई, 1 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैन ब्लेड टूटने की वजह से इंजन में ब्लास्ट हुआ।

न्यूयॉर्क| न्यूयॉर्क से डलास जा रही एक फ्लाइट के बाएं तरफ के इंजन में ब्लास्ट हो गया। इससे दो खिड़की टूट गई और प्लेन के अंदर धुआं छा गया। एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 7 जख्मी हो गए। हादसे के वक्त प्लेन 32 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हवा के दबाव के चलते खिड़की से नीचे गिरी महिला को सहयात्रियों ने बचा लिया। एक अन्य यात्री को हॉर्ट अटैक आ गया। हालांकि महिला पायलट ने शांतिपूर्वक महज 15 मिनट में प्लेन की फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

जिसने बचाई जान: एक्स नेवी पायलट टैमी एफ-18 उड़ाने वाली पहली महिला

इंजन का टुकड़ा लगने से इस सीट पर बैठी महिली की मौत हो गई।

32 हजार फीट की ऊंचाई पर ब्लास्ट होने के 15 मिनट के अंदर ही सफल लैंडिंग कराकर महिला पायलट टैमी शुल्ट्ज ने यात्रियों की जान बचा ली। यूएस नेवी में फाइटर पायलट रह चुकीं टैमी एफ-18 फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला पायलटों में से एक हैं। उन्होंने शांत रहते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हादसे की खबर दी और लैंडिंग का प्लान बताया। साथ ही उन्होंने यात्रियों से भी बात की और कहा- हम सकुशल लैंडिंग करेंगे। महिला यात्री डायना ने लिखा कि टैमी नेे विपरीत स्थिति में हम सबको संभाले रखा। वो फौलाद जैसी मजबूत हैं।

प्लेन में 5 क्रू मेंबर समेत 149 लोग थे मौजूद, सात जख्मी हुए

साल 2009 के बाद अमेरिकी एयरलाइंस में हादसे से पहली मौत

दहशत में यात्री को आया हार्ट अटैक

यात्रियों ने बताया कि हमने जोरदार धमाका सुना और प्लेन तत्काल नीचे जाने लगा। करीब 100 फीट का गोता लगाया। रिओरडन विंडो सीट पर थी और विंडो टूट गई। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गई। ऑक्सीजन मास्क खुल गए। प्लेन में लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे। एक अन्य यात्री को हार्ट अटैक आ गया। क्रू मेंबर ने जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार भी दिया। इन सबके बीच 15 मिनट में प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग कर ली।

खबरें और भी हैं...