बगोदर | अफगानिस्तान में तालिबानी बंदूकधारियों द्वारा अगवा झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर के तीन समेत पूरे देश के सात मजदूरों की रिहाई की मांग झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह बगोदर विधानसभा प्रभारी छोटे लाल यादव ने केंद्र सरकार से की है। रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ घाघरा तथा माहुरी गांव गए। घाघरा के अगवा मज़दूर प्रसादी महतो तथा प्रकाश महतो और माहुरी के मजदूर हुलास महतो के परिजनों से मिले, उनका हालचाल जाना।