श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।
सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राहाण महासंघ गिरिडीह इकाई की और से रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोक सभा में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेने के दौरान आतंकियों के गोली से शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सह पालगंज निवासी शहीद सीता राम उपाध्याय के शहादत को गिरिडीह के लोग अब भी नहीं भूले है। लिहाजा, रविवार को ब्राहाण महासंघ की और से आयोजित शोक सभा में शहीद जवान स्व: उपाध्याय के निधन पर दो मिनट का शोक सभा कर भगवान सूर्य से स्व: उपाध्याय के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही महासंघ ने गिरिडीह के वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दिया। शोक सभा में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के अलावे अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, संरक्षक रामाधार मिश्रा, नकुल मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, शिवदत्त मिश्र के अलावे प्रदेश संरक्षक देवनाथ शास्त्री, प्रदेश महासचिव सुधांश शेखर, घनश्याम पाठक, मिथिलेश पाठक, हेमंत पाठक, शरत भक्त समेत महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे।