पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपहरण की झूठी खबर से परेशान रही पुलिस

अपहरण की झूठी खबर से परेशान रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | अपहरण की झूठी खबर से रविवार शाम नगर थाना की पुलिस व डीएसपी परेशान रहे। डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पीरटांड़ के एक युवक की मां ने एसपी को फोन कर बताया था कि शहर के हुट्टी बाजार से उसके बेटे चंद्रशेखर का किसी ने अपहरण कर लिया है। सूचना को गंभीरता से लेकर डीएसपी मिश्रा को मामले की पड़ताल करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर शहर से तमाम चेक नाका पर तत्काल चेकिंग लगवा दिया। लेकिन बाद में जिस युवक का अपहरण किए जाने की बात कही गयी थी वह पुलिस को मिल गया। जांच पडताल में पता चला कि हुट्टी बाजार में किसी बात को लेकर चंद्रशेखर का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसने अपनी मां को फोन किया और मां घबराहट में एसपी को फोन कर दिया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि चंद्रशेखर को सुरक्षित उसके परिजनों के पास भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...