पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई दुकानों से जब्त की गई पॉलिथीन, जुर्माना भी वसूला

कई दुकानों से जब्त की गई पॉलिथीन, जुर्माना भी वसूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | नगर निगम की टीम ने रविवार को भी पॉलिथीन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। जिसमें शहर के मेन रोड, मकतपुर सब्जी मार्केट, कालीबाड़ी रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में छापामारी कर बड़े पैमाने पर पॉलिथीन जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान किसी के खिलाफ यह कहकर कोई कार्रवाई नहीं की गई कि यह चेतावनी है। इसे सबक के रूप में लें और आगे से पॉलिथीन बंद करें। अन्यथा अगली बार न सिर्फ चेतावनी दी जाएगी, बल्कि कार्रवाई भी होगी। गौरतलब है कि टीम ने शनिवार से पॉलिथीन पर बड़ी कार्रवाई शुरु कर दी थी। पहले दिन शहर के बक्सीडीह रोड में कई दुकानों में छापामारी कर काफी मात्रा में पॉलिथिन जब्त किया गया था। इसके एवज में दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

खबरें और भी हैं...