नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में जमीन विवाद को लेकर दरवाजा तोड़कर घर में घुस मारपीट व लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है। इस बाबत नगर थाने में दी गई लिखित शिकायत में हुट्टी बाजार के रौशन लाल सुमन ने कहा कि रात में अचानक दरवाजा तोड़कर हाथ में रिवाल्वर, रड, भुजाली से लैश होकर गद्दी मोहल्ला के लच्छु साव तथा हुट्टी बाजार के मनोज साव, विक्की साव, ब्रजेश साव, रविकांत साहू 15-16 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस गए। सभी अज्ञात नकाब पहने और हथियार से लैस था। 2 चारपहिया व करीब 10 बाइक से सभी पहंुचा था। जान मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। भाभी व मां बचाने आई तो उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी गई। घर से लगभग 61 हजार रूपए नकद, 1 लाख 80 हजार रूपए के जेवरात लूट लिया।