गिरिडीह | रविवार को गुरुनानक विद्यालय में सात दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन प्राचार्या सपना कुमार, दलजीत कौर व विद्यालय के सचिव सरदार कुंवरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की प्राचार्या कुमार ने बताया कि यह कैंप 20 से 26 तक चलेगा जिसमें बच्चों को खेलकूद, योगा, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कुमार ने बताया कि डांस के लिए अविनाश, आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए रोमा चक्रवर्ती, योगा के लिए पूनम वर्णवाल, बालिका आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रियंका देंगे। उद्घाटन समारोह में प्राचार्या, सचिव के अलावा अमित स्वर्णकार, सन्नी, मंजीत, अनिरुद्घ, संतोष, सुनीता, पल्लवी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।