पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरिडीह मारवाड़ी महिला समिति का समर कैंप शुरू

गिरिडीह मारवाड़ी महिला समिति का समर कैंप शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ी महिला समिति गिरिडीह के तत्वाधान में शहर के श्याम सेवा समिति परिसर में सात दिवसीय समर कैंप के मौके पर स्कैंटिग व कराटे प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। समिति की अध्यक्ष माया बसावतिया और शाखा सचिव अरूणा खंडेलवाल के नेत्तृव में शुरू हुए प्रशिक्षण में जहां 40 से अधिक बच्चें प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रशिक्षण के दौरान कराटेकारों ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के हर टिप्स से अवगत कराया। समिति के प्रशिक्षण में 5 से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चें हिस्सा ले रहे है। मौके पर कराटेकार संजय ने बच्चों को कराटे के हर टिप्स से अवगत कराते हुए बताया कि जब झगड़ा हो, तो खुद के आत्मरक्षा में अपने हाथ-पांव का पूरा इस्तेमाल करें। जिसे सामने वाला मात खा सकें। प्रशिक्षण के पहले दिन ही समिति की पदाधिकारियों ने बच्चों को मनोरंजन के लिए स्कैंटिग के टिप्स की भी जानकारी दी। संतुलन बनाकर स्कैंटिग की पूरी जानकारी बच्चों को दी गई। इधर समिति के सात दिवसीय समर कैंप के प्रशिक्षण को लेकर समिति की अध्यक्ष बसावतिया ने कहा कि गर्मी का अवकाश होने के बाद बच्चें पूरा मनोरंजन करना चाहते है। इस साल समर कैंप के साथ कराटे व स्कैंटिग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बीच शिविर को सफल बनाने में समिति की सुषमा जैन, रेणु मुसद्दी, उषा डोकानिया, संगीता बगेड़िया, सुधा अग्रवाल, शंकुतला अग्रवाल, माला डोकानिया, सुमन गौरिसरिया समेत अन्य सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

मस्ती

बच्चों के मनोरंजन को लेकर समिति ने किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बच्चों को दिया जा रहा कराटे का प्रशिक्षण और मस्ती करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...